रायपुर:-छत्तीसगढ़ में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी हर्षपाल सिंह खालसा की नियुक्ति की गई है।बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह द्वारा हर्षपाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का दायित्व सौपकर छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की बात कही।वही हर्षपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जिलो का दौरा करके संगठन का विस्तार किया जाएगा।बजरंग वाहिनी दल का उद्देश्य देश मे हिंदुत्व को मजबूत करना है साथ ही समाजसेवा करते हुए जरूरतमंदों की मदद करना है।इस अवसर पर समर्थकों ने हर्षपाल सिंह को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित भी की है।
हर्षपाल सिंह बने बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष
August 11, 2022
0
Share to other apps

