नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर किया नमन

Pradeep Ganjeer
0

 

मुकेश कश्यप@कुरुद:- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में अग्रणी रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर तहसील आफिस के पास स्थित प्रतिमा पर कांग्रेस जनो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया।

         नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी को याद करते हुए कांग्रेस जनो ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। उन्होंने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।हम सभी आज उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन कर उनके सिद्धांतो , विचारों को अपनाते हुए जनहित में सेवाभाव से कार्य करने की प्रेरणा लेते है।

         इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू ,विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहु, देवव्रत साहु, राखी चन्द्राकर, कुरुद कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, सन्तोष प्रजापति,रुद्रनाथ साहु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top