छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप @कुरूद:- नगर की अधिष्ठात्री देवी माँ श्री चंडी देवी मंदिर कुरुद में आगामी क्वार नवरात्रि पर्व पर मनोकामन...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप @कुरूद:- नगर की अधिष्ठात्री देवी माँ श्री चंडी देवी मंदिर कुरुद में आगामी क्वार नवरात्रि पर्व पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हेतु पंजीयन प्रारम्भ हो गया है। इस बार क्वार नवरात्रि का पर्व 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक होगा।जो श्रद्धालुजन क्वार नवरात्र 2022 में ज्योति कलश प्रज्वलित करवाना चाहते हैं वे चंडी मंदिर कुरुद, कार्यालय नगर पंचायत कुरुद, कार्यालय कृषि उपज मंडी कुरुद, मां चंडी बर्तन दुकान कुरुद, श्रीराम ऑटो पॉइंट कुरुद व कान्हा प्लाईवुड कुरुद में भी सम्पर्क कर अपना पंजीयन करवा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। तेल ज्योति कलश के लिए 751 रूपए निर्धारित की गई है।



No comments