छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में सोमवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया है। सुबह से ही नगर में नवरात्रि प...
मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में सोमवार से शारदीय नवरात्रि उत्सव का आगाज हो गया है। सुबह से ही नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा गया। कुरुद के देवी मंदिरों में भक्तगण माता के सम्मुख मत्था टक्कर जनकल्याण की अर्जी लगाने लगे। शुभमुहूर्त में नगर की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी ,मां काली ,मां शीतला ,छत्तीसगढ़ महतारी मन्दिर में मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किया गया।इसके साथ ही जसगीत से सराबोर मधुर गीतों से मनभावन वातावरण ने भक्ति व आस्था को चरम पर ला दिया।आज से माता सेवा की अविरल धारा का मनभावन व मनमोहक रूप से वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो जाएगा।बड़ी संख्या में आस्था भाव के साथ भक्त गण प्रथम दिवस उमड़ने लगे।




No comments