Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज बारिश-तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों के लिए बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों के लिए बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार समेत करीब 15 राज्यों में बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।मौसम विभाग के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। तेज आंधी के कारण पेड़-पौधे उखड़ने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

     मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले स्तर पर गर्त बना हुआ है। इसी के प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

            छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

No comments