एनएसयूआई जिला कार्यकारीणी का हुआ बैठक

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेश अनुसार शनिवार को राजीव भवन धमतरी में जिला प्रभारी संदीप साव की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई। जिसमें नवनियुक्त सभी जिला कार्यका रिणी के पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे । 

    इस दौरान संगठन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई सदस्यता अभियान के विषय पर जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि जिले में 10,000 छात्र-छात्राओं को जोड़ना हमारा लक्ष्य है सदस्यता अभियान मैं कॉलेज विद्यालय ब्लॉक व विधानसभा प्रभारी बनाया गया है जो जिले के प्रत्येक स्कूल व कॉलेजों में जा जाकर सदस्यता अभियान को सुचारू तरीके से संचालित करेंगे। जिला प्रभारी संदीप साव ने बताया कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर धमतरी जिले के प्रत्येक कॉलेजों में एनएसयूआई के कार्यकर्ता जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे । कार्यकर्ताओ ने एनएसयूआई के सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया।

    बैठक में ऋषभ यादव पारस मणि साहू नोमेश सिन्हा बसंत सिन्हा तेज प्रताप साहू तीरथ साहू उमेश साहू यश दुबे यश यादव चेतन नाग अंकुश देवांगन पूरण सोनी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top