Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सात सूत्रीय मांगों को लेकर "DCS सर्वेयर संघ ने तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- कृषि भूमि एवं खसरा सर्वेक्षण का कार्य कर रहे DCS सर्वेयरों की विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर आज 24 ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- कृषि भूमि एवं खसरा सर्वेक्षण का कार्य कर रहे DCS सर्वेयरों की विभिन्न समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर आज 24 अगस्त 2026 को DCS सर्वेयर संघ विकासखंड कुरूद, जिला धमतरी के सभी सर्वेयर साथियों की ओर से तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने सर्वेयरों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।ज्ञापन में सर्वेयरों ने बताया कि वे शासन द्वारा संचालित कृषि भूमि एवं खसरा सर्वेक्षण का कार्य पूरी जिम्मेदारी, मेहनत और ईमानदारी से कर रहे हैं। सर्वेक्षण कार्य के दौरान उन्हें कई व्यावहारिक कठिनाइयों के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी जोखिमों का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष सात प्रमुख मांगें रखी हैं।

          संघ की प्रमुख मांगों में खसरा सर्वे का मानदेय 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति खसरा किए जाने, Green Point की अनिवार्यता समाप्त करने, सभी DCS सर्वेयरों को बीमा सुविधा उपलब्ध कराने तथा तार अथवा घेरा लगे खेतों में कम से कम 20 मीटर की सुरक्षित दूरी से सर्वे/फोटो कैप्चर करने की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।इसके अलावा बारिश एवं खराब मौसम को देखते हुए प्रत्येक सर्वेयर को बरसाती (रेनकोट), सुरक्षा जूते और प्राथमिक उपचार सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने पूर्व में पूर्ण किए गए DCS सर्वे कार्य का लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान करने तथा लॉगिन के समय बार-बार फेस/चेहरा सत्यापन की प्रक्रिया में सुधार कर केवल एक बार फेस सत्यापन की व्यवस्था करने की मांग भी रखी है।

            DCS सर्वेयर संघ ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और सर्वेयरों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया है।संघ ने कहा कि DCS सर्वेयर कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी मेहनत का उद्देश्य सटीक सर्वेक्षण, सही रिकॉर्ड और मजबूत भविष्य सुनिश्चित करना है।

No comments