सरपंच उपचुनाव में गेन्दलाल बघेल निर्विरोध सरपंच निर्वाचित, जनपद पंचायत में फूलमाला के साथ हुआ भव्य स्वागत

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्राम पंचायत कुम्हारी विकासखंड कुरुद में सरपंच हेतु हुए उपचुनाव में गेन्दलाल बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुए है। आज जनपद पंचायत कुरूद में आज भरत नहर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, आशीष शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुरुद, जनपद सभापति प्रतिनिधि महेंद्र साहू, खिलावन पाल, सरपंच जोरातराई खेमराज जांगड़े एवं समस्त ग्रामवासी ने गेन्दलाल बघेल को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर बधाइयां दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्राम में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लोगों की सेवा करने की उम्मीद जताई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top