कुरुद में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकली भगवान शिवजी की भव्य झांकी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जलेश्वर महादेव परिवार एवं युवाओं के तत्वाधान में भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं मनोरम झांकी निकाली गई।इस भव्य व मनभावन झांकी में देवों में देव महादेव भगवान शिवजी को शिवलिंग से निकलते दिखाया गया। यह झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

कुरूद नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिवजी की पूजा वंदना की जहां चारों ओर उल्लास छाया रहा,वहीं नगर में निकली इस भव्य झांकी से पर्व के उत्साह में भक्ति रस की अविरल धारा को जोड़ दिया।डीजे की मधुर थाप पर नाचते गाते भक्तों ने हर-हर महादेव की मधुर ध्वनि के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top