कुरुद में धूमधाम से मनाया वट सावित्री व्रत

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शुक्रवार को नगर सहित अंचल में वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा व विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की। तदुपरांत भगवान के सम्मुख प्रसादी का भोग लगाया गया व कथापाठ कर आस्था भाव के साथ प्रभु के सम्मुख अर्जी लगाई।

       विदित है कि वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाओं वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। हिन्दू महीने के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत करने की परंपरा होती है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और वट के पेड़ की पूजा भी करती हैं। इस व्रत का महत्व करवा चौथ जैसा ही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top