छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- गुरुवार 25 मई से नौतपा शुरु होने वाला है। इन दिनों में आमतौर पर गर्मी अधिक पड़ती है, लेकिन इस बार नौतपा म...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- गुरुवार 25 मई से नौतपा शुरु होने वाला है। इन दिनों में आमतौर पर गर्मी अधिक पड़ती है, लेकिन इस बार नौतपा में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लगातार बदल रहे मौसम के बीच इस बार नौतपा में बारिश होगी। सबसे गर्म माने जाने वाले इन नौ दिनों में भी गर्मी तो होगी, मगर चुभन अपेक्षाकृत कम रहेगी। इन दिनों में लू की संभावना न के बराबर है, तापमान अपेक्षाकृत कई डिग्री कम रहेगा। गुरुवार को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा।
ज्योतिषविदों के अनुसार, नौतपा के दौरान गर्मी जितनी भीषण पड़ती है, बारिश उतनी ही अच्छी होती है। नौतपा में सूर्य की तेज किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं, जिससे धरती का तापमान तेजी से बढ़ता है।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709
.jpeg)

No comments