स्कूल खुलने से पहले शिक्षको की हड़ताल -आंदोलन की रणनीति तय

Pradeep Ganjeer
0

 छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में 7जुलाई को प्रदेश भर के कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर रहेंगे। सभी कर्मचारी संगठन के एक साथ एक मंच पर आने के बाद आंदोलन की रणनीति को लेकर इंद्रावती भवन में मीटिंग हुई।

बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि सरकार को चेतावनी देने के लिए 7जुलाई को 1दिवसीय हड़ताल प्रदेश भर के कर्मचारी व शिक्षक करेंगे। अगर उसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो 1अगस्त से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

फेडरेशन से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का बैठक हुवा प्रदेश के विभिन्न संगठनों के प्रांत अध्यक्ष एवम पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक की अध्यक्षता कमल वर्मा ने किया एवम महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला एवम मंत्रालय के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में आगे आंदोलन की रूप रेखा सर्व सम्मति से तय की गई जिसमे राजधानी रायपुर में 7जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम 1अगस्त से मांगे पूरी नही होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जायगा।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top