रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कूल करेली छोटी मेघा में बच्चों ने चित्रकला द्वारा योग का दिया सन्देश

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कूल करेली छोटी मेघा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा डे के आयोजन के साथ ही योगा डे पर आधारित चित्रकला बनाने का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अंदर क्रिएटिविटी डेवलप करने एवं उनके कलात्मक सृजन को निखारने के साथ बच्चों को अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला जिसमें बच्चों ने योग से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के आकषर्क चित्र बनाया।

आयोजन स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में करवाया गया। आयोजन को सफल बनाने में साधना साहू, दिप्ती मानिकपुरी, ललिता साहू, डामिन साहू, छबीला साहू, लिलेंद साहू, रविशंकर साहू का विषेश योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top