रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में मना प्रवेश उत्सव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी , मेघा में शुक्रवार को लंबे ग्रीष्मावकाश पश्चात पुनः बच्चों का स्कूल आगमन हुआ। इस अवसर पर बच्चों का प्रवेश द्वार पर तिलक वंदन और पूजा आरती कर भव्य स्वागत करते हुए प्रवेश कराया गया। प्रार्थना स्थल में पूजन वन्दन उपरांत बच्चों ने इस सत्र में पूरी ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई के लिए कृतसंकल्पित होकर आगे बढ़ने के साथ अपने सपनों को नई उंचाई देने का संकल्प लिया।

स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने बच्चों को अपने सन्देश में कहा कि गर्मियों की छुट्टी के बाद आप सभी का विद्यालय में पुनः स्वागत है।

आप सभी पुनः एक नई उर्जा और पुरी तन्मयता के साथ अपनी-अपनी कक्षाओं में सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ने को तैयार हो जाइए। लंबे अरसे उपरांत स्कूल आने पर बच्चे बहुत उत्साहित रहे तथा पहली बार प्रवेश लेकर स्कूल आए छोटे बच्चों में विशेष उत्साह रहा। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के तौर पर बनाए गए सेल्फी जोन में जाकर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपना फोटो खिंचवाया।

अपनी प्यारी और मीठी मुस्कान से विद्यालय को महका कर बच्चों ने चार-चांद लगा दिया। इसके उपरांत कक्षानुसार बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रवेश कर पूरी तन्मयता के साथ पढाई में जुट गए। ग्रीष्मावकाश की लंबी छुट्टियों के उपरांत आज बच्चों के आने पर उनकी किलकारी व चहल कदमी ने विद्यालय के सूनेपन को दूर करते हुए उनके, खिलखिलाहट और शोर शराबे के साथ रौनकता को बढ़ाते हुए विद्यालय के माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस प्रवेशोत्सव के अवसर पर दिप्ती मानिकपुरी, साधना साहू, ललिता साहू, छबिला साहू, डामिन साहू, खिलेश्वरी साहू, माधुरी यादव, रवि साहू, लिलेंद्र साहू आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top