बोल बम सेवा समिति ग्राम परखंदा के तत्वाधान में कांवरियों हेतु विशाल सेवा प्रसादी का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार बोल बम सेवा समिति ग्राम परखंदा के तत्वाधान मे ग्राम कुसुमखुटा (मगरलोड) में महानदी उदगम् स्थल श्रृंगि ऋषि सिहावा पर्वत से आने वाले बोल बम कांवरियों हेतु विशाल सेवा प्रसादी का आयोजन रखा गया। जिसमे कुरूद व मगरलोड़ क्षेत्र के ग्राम मेघा, गाडाडीह, उमरदा, बानगर, बगौद, कन्हारपुरी, कुरूद, चर्रा, चरमुडिया, छिपली, लुगे, कमरौद, मंदरौद आदि से आने वाले बोल बम कांवरियों का भव्य स्वागत कर, खीर-पुड़ी, मिर्ची भजिया, केला आदि प्रसादी वितरण कर सेवा किया गया। 

साथ ही कांवरियो के मनोरंजन के लिये डीजे की व्यवस्था रखी गयी थी जिसमे भक्तिमय गानो व बोल बम के जयकारों के साथ कांवरिया झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से सेवा समिति के अध्यक्ष मोहित साहू, सदस्यगण सुरेन्द्र साहू, मोनू साहू, गितेश्वर दास, बिरेन्द्र साहू, लक्ष्मी साहू, शशी निर्मलकर, नागेश निर्मल, चम्पेश्वर सोनकर, देवेन्द्र साहू, अजय साहू, विवके वैष्णव, दादू, सनत, मोनू, छोटू, अक्षय, प्रकाश आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top