कुरुद दशहरा महोत्सव 2023 का शुभारंभ 17 को

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:-  नगर में प्रतिवर्ष की परंपरानुसार लगातार 24 वर्षों से “दशहरा उत्सव” इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।मिली जानकारी अनुसार इस बार दिनांक 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन, आतिशबाजी, आकर्षक झांकी एवं मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ प्रशासन द्वारा आचार संहिता का पालन करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर को हमारे समिति के समस्त संरक्षकों, पदाधिकारियों के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में शाम 7 बजे किया जावेगा, जो कि रात्रि 10 बजे तक सम्पन्न होगा, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम लोकरंग अर्जुन्दा की मनमोहक प्रस्तुति होगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top