उज्जवला योजना में अब हर सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपए की सब्सिडी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

नई दिल्ली:- केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर अतिरिक्त 100 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। इस तरह अब सिलेंडर की कीमत 603 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। योजना के लाभार्थियों को पहली बार गैस सिलेंडर और एक गैस चूल्हा मुफ्त में दिया जाता है। अब तक सरकार योजना के लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देती थी।

अब इसे 100 रुपये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही नई सब्सिडी कुल 300 रुपये की हो गई है।

इस योजना में अगले 3 साल तक महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। 75 लाख नए कनेक्शन के साथ ही योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top