.BJP समर्थकों ने निगम कर्मचारियों को पीटा, दो गिरफ़्तार

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रवि सोनकर दुर्ग। जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद निगम अमला चुनावी बैनर-पोस्टर और स्लोगन हटाने का काम कर रहा है। दीवारों से जब कर्मचारियों की टीम बीजेपी की वॉल पेंटिंग हटा रही थी, तो भाजपा समर्थकों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना से नाराज निगम कर्मियों ने भिलाई नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भिलाई नगर निगम के जोन-5 में प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सागर दुबे ने बताया कि जोन कमिश्नर के आदेश पर मंगलवार शाम को सेक्टर 7 ओवर ब्रिज के नीचे चुनाव प्रचार की वॉल पेंटिंग को मिटाया जा रहा था। तभी दो लोग नशे में आए और उनसे बहस करने लगे। इनका आरोप है कि कर्मचारी सिर्फ बीजेपी की वॉल पेंटिंग हटा रहे हैं। जबकि कांग्रेस के बैनर-पोस्टर को नहीं हटाया जा रहा। सागर दुबे ने कहा कि आरोपी शंकर और उसके साथी ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर उन्होंने लड़कों को बुला लिया। लड़के बेस बल्ला, हॉकी स्टिक, लाठी और चाकू लेकर पहुंच गए। निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी कि अगर वो लोग दोबारा सेक्टर-7 में दिखे तो उन्हें और मारेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top