छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- राष्ट्रीय अधत्व एवं अल्पदृष्टी निवारण कार्यक्रम के तहत आज नगर पंचायत कुरूद के वार्ड नं. 15 चंद्राकर भवन में नेत्र परीक्षण का एक दिवसीय शिविर लगाकर लोगों का नेत्र जांच किया गया जिसमें लगभग 70 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया नेत्र प्रशिक्षण शिविर में मोतियाबिंद, ब्लाइडनेस, गुलुकोमा रेटीना टेररिज्म आदि नेत्र संबंधी सभी जांच किए गया।
इस शिविर में पहुंचकर पार्षद एवं सभापति मनीष साहू ने अपना नेत्र जांच करवाते हुए कहा कि हम समय समय पर वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी शिविर कार्यक्रम लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रयास किया जा रहा हैै।
शिविर में उपस्थित जीवन दीप स्वास्थ समिति सदस्य संतोष प्रजापति, डॉक्टर क्षितिज साहू नोडल अधिकारी, लोमस कुर्रे नेत्र रोग सहायक मितानिन अश्विनी कशयप मितानिन कमलेश्वरी सेन आदि उपस्थित रहे।


