श्रद्धेय अटल जी की नेतृत्व व कार्यकुशलता दृढ़ मजबूत, जिसको विपक्ष ने भी स्वीकार किया : रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती पर रुद्री में दीप प्रज्ज्वलित कर सुशासन दिवस मनाया, इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने शपथ दिलाकर विकसित भारत का संकल्प दोहरा कर मोदी जी के नेतृत्व में  देश को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हुए। शपथ दिलाकर श्रीमती साहू ने कहा कि संध्या अटल बिहारी वाजपेई जी कुशल संगठन निर्माता थे जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत किए, अटल जी की वाणी व भाषण को सुनने के लिए विपक्ष की ललाईत रहते थे, महान कवि के साथ-साथ अटल जी की नेतृत्व क्षमता उनके कार्य कुशलता का लोहा सभी मानते थे, श्रीमती रंजना साहू उसके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

     भारत के प्रधान मंत्री के रूप में अटल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान, सुशासन का प्रदर्शन करते हुए कई नए योजनाओं की पहल शुरूआत किए, इन जन-केंद्रित पहुलओं ने भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू ने अटल जी की जन्म जयंती की बधाई देते हुए सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाने वाले इस शुभ दिवस का सभी को शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, रुद्री सरपंच अनीता यादव, रूपा नामदेव, उप सरपंच प्रीतम साहू,धनश्याम यादव, अनिता वर्मा, संगीता सैनिक, कांति साहू, उत्तरा ध्रुव, नंदकुमारी नेताम, हंसराज साहू, गणपत यादव, हरीश कौशिक, गोपाल साहू, तुलसी राम साहू, बैदूराम साहू सहित बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top