छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री की भतीजी है अंजली शर्मा? जिसने रचाई इंटर कास्ट शादी, बताया जान का खतरा

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कवर्धा:- छत्तीसगढ में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नवविवाहित लड़की ने अपने परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. वीडियो चर्चा का विषय इसलिए बन गया है क्योंकि लड़की राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की भतीजी है, अंजली शर्मा ने अपने चाचा पर ही आरोप लगाया है कि वह इस शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ हैं।

दरअसल शुक्रवार अंजली शर्मा ने अपने प्रेमी अमन कोसले से शादी कर ली है।

शादी के बाद अंजली शर्मा ने अपने पति अमन के साथ वीडियो बनाया है, इसमें अंजली ने कहा, ''मेरा नाम अंजली शर्मा है, मेरे पिता का नाम अजय शर्मा और मां का नाम वंदना शर्मा है, मेरे पति अमन कुमार कोसले हैं मैंने शादी अपनी मर्जी से कर ली है मैं कवर्धा की रहने वाली हूं, मेरे घर वाले शादी से इनकार कर रहे थे. क्योंकि हम दोनों अलग-अलग जाति से हैं, मुझे अमन से प्रेम है इसलिए मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, मैं अपने घर से निकली और अमन के घर पहुंच गई यहां परिवारजनों ने मिलकर शादी करवाई है. ये बात मैंने बोली थी कि जब मैं घर आउंगी पहले शादी करूंगी. अगर ये शादी नहीं होती तो मेरा जीवन और कहीं हो नहीं सकता।

मुझे कुछ हुआ तो चाचा होंगे जिम्मेदार- अंजली 

वीडियो दो बार क्लिक करे  👇👇👇👇👇

इसके आगे अंजली शर्मा ने कहा कि... ''मुझे मेरे घर वालोंं से कई धमकियां मिल चुकी थी कि हम तुम्हें मार देंगे या तुम्हारे पति के घर वालों को मार देंगे.अगर मेरे और मेरे पति के घर वालों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे चाचा और छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगी, क्योंकि वहीं हमारी शादी के सबसे ज्यादा खिलाफ थे. मैं अमन के साथ खुश हूं और आगे भी खुश रहूंगी. मेरी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक है. पहले इसे बिगाड़ने की कोशिश की गई है. मैं बालिग हूं और अपना निर्णय मैं अपनी मर्जी से ले सकती हूं. मेरे परिवारजनों से निवेदन है कि मुझे तंग न करें. मुझे चैन से रहने दें और खुद भी चैन से रहें. मैं अब घर वापस जाना नहीं चाहती.'' हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक अंजली शर्मा या उनके परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top