Dhamtari: जिले में 19 वीं कलेक्टर के तौर पर नम्रता गांधी ने किया पदभार ग्रहण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- छग शासन के द्वारा आदेश उपरांत ऋतुराज रघुवंशी के स्थान पर धमतरी की नई कलेक्टर दायित्व भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बेच की अधिकारी नम्रता गांधी को दिया गया है। आज गुरुवार को दोपहर बाद वे विधिवत चार्ज लेंगी। ज्ञात हो कि नम्रता गांधी वर्तमान में संचालक आयुष तथा अतिरिक्त प्रभार पेंशन के पद पर पदस्थ थी। 

                पूर्व में धमतरी जिला पंचायत सीईओ रह चुकी है। उनके कार्यकाल के दौरान कोरोना की पहली लहर आई इस दौरान उन्होने तत्कालीन कलेक्टर के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण से बचाव, बेहतर उपचार, लोगो को लाकडाउन के दौरान आवश्यक सुविधाएं घर तक पहुंचाना आदि कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

              इसलिए जिलेवासियों को उनका कार्यकाल याद है। उन्होने जिला पंचायत सीईओ रहते विकास कार्यों को गति देने के साथ साथ अपने कर्तब्यों का बखूबी निर्वहन किया था। उन्हें जिले के मुखिया के रूप में पदस्थापित किया गया हैं जिससे स्थानीय लोगों को जिले के विकास के लिए उनसे काफी आशाये हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top