भाठागांव स्कूल में लगा ताला जर्जर हुआ भवन बच्चों खतरा अधिकारी हुआ सुस्त

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भाठागांव जर्जर स्कूल भवन को लेकर कई बार शिकायत किए है। हालत ऐसी की छत पर लगा लोहे का छड़ से ऊपर प्लास्टर गिर रहा है जिससे किसी भी बच्चे के ऊपर गिरकर हादसा होने का डर है। और बरसात में पूरे क्लास में पानी भरा रहता है। जिससे पंचायत सहित स्कूल समिती व बच्चों पालकों ने कई बार मरम्मत करने अधिकारी से शिकायत किए है।

लेकिन लगता है विभाग हादसे का इंतजार कर रहे है। लेकिन आज ग्रामीण सहित स्कूल समितियो ने स्कूल में ताला बंदी कर दिए है। जिससे बच्चो की बढ़ाई तेजी से चल रहा है। कुछ ही दिनों बाद बच्चो की परीक्षा सर पर है जिससे किसी को चिंता नहीं है। बच्चो को भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रही है। सरकार शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजना संचलित है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top