छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- आज कुरूद विधानसभा स्तरीय आभार व्यक्त कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज ...
छत्तीसगढ कौशल न्युज
कुरूद:- आज कुरूद विधानसभा स्तरीय आभार व्यक्त कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू जी का आगमन राजीव भवन भखारा में हुआ जहां सर्वप्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शहीद स्व. विद्याचरण शुक्ल की छायाचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तपश्चात संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीती बात बिसारिए आगे की सुध ले का विचार को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती व जन सेवा का कार्य करते हुए आगे बढ़ते रहे।
श्री साहू ने कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है और कार्यकर्ता के मजबूत कंधो पर जिम्मेवारी होती है निश्चित ही आपने भीषण गर्मी में घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर पार्टी को जिताने का प्रयास किया उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद व अभार करते हुए लोकतंत्र शिरोधार्य मानते हुए कुरुद विधानसभा जनता का भी आभार व्यक्त किया। हम आगामी चुनाव में फिर से मजबूती के साथ एक साथ मिलकर काम करेंगे यह संबध केवल चुनाव तक ही सीमित नहीं है अभी नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव है।
जो स्थानीय कार्यकर्ताओं का चुनावी होता है उसमें मेरी जहां भी आवश्यकता होगी सहयोग के लिए तत्पर रहुंगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, विधान सभा प्रत्याशी रही तारणी चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, कुसुमलता साहू, पूर्व नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष विनोद साहू,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष संतोषी निषाद,जिला प्रवक्ता गिरिश साहू, डा.हरदेल, विधानसभा युंका अध्यक्ष देवव्रत साहू, ब्लाक युंका अध्यक्ष कुरूद डुमेश साहू, ब्लाक युंका अध्यक्ष पुखराज साहू,पार्षद उत्तम साहू, ब्लाक महामंत्री होमेंद्र साहू, महिम शुक्ला, चन्द्र प्रकाश देवांगन, रिजवान रिजवी, महेंद्र साहू, रामचंद्र साहू, तोषण साहू,पंकज जोशी,विनय साहू, उदय साहू, गैंदलाल साहू, पन्नू सिन्हा, उदय साहू, चमन साहू, घनश्याम साहू, जीवन साहू, किसुन निर्मल कर, युवराज साहू, वीरेंद्र साहू, अनिल निर्मलकर, दिनेश महंत लोकेश साहू, लेखराम, मनोज, कृष्णा साहू, अजगर सिन्हा, मित्रभान, कुरूद विधानसभा के अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।




No comments