चर्रा में अतिक्रमण हटाने पहुंची अधिकारी बिना कार्यवाही वापसी क्या है कारण...अधिकारी मौन?

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम पंचायत चर्रा में दो व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिया है जिसकी पूर्व में कई शिकायत होने के बाद उक्त व्यक्तियों की काबिज भूमि को बेदखल करने के लिए तहसीलदार कुरुद द्वारा पुलिस बल व राजस्व अमला सहित अतिक्रमण हटाने हेतु निर्धारित तिथि शनिवार 17 अगस्त को पहुंची थी जिसमें काबिज भूमि व भवन की बेदखली के लिए तहसीलदार,पुलिस बल व राजस्व अमला सहित पंचायत बॉडी मौजूद रहे लेकिन अतिक्रमण में कार्रवाई नही हुई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगे इस संबंध में ग्रामीणो का कहना है कि राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नही हुई राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण करने वालो की पक्षपाती व संरक्षण देने का कार्य कर रहे है।

       राजस्व विभाग व पुलिस बल की टीम बिना कार्रवाई किये वापस लौट गए ग्रामीणों ने आगे बताया कि यदि अतिक्रमणकारी से कब्जा नहीं हटाया गया तो इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी और अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण की मांग भी की जाएगी।





Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top