सिंगपुर में आयोजित मुख स्वास्थ्य जांच शिविर में किया गया 59 लोगों का पंजीयन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धमतरी तथा शासकीय दंत महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन जिलें के पिछड़ी जनजाति वाले क्षेत्रों किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन मगरलोड़ के ग्राम सिंगपुर में कमार जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जनजातियों का मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 59 लोगों का पंजीयन किया गया, जिसमें से 46 लोग कमार जनजाति वर्ग के मौजूद थे। 

        इनमें दंत फ्लोरोसिस के 14, एक्सट्रेक्शन के 03, कैल्कुलस के 13, डेंचर आरपीडी 6, रेस्टोरेशन 6 और ओरल प्रोफी के 16 मरीज मिले है। उक्त शिविर में दंत महाविद्यालय रायपुर के डॉ. महेन्द्र कुमार अनंत, डॉ. सोपान सिंह, डॉ. शुभम सेठी, डॉ. शशांक अग्रवाल द्वारा शिविर में उपस्थित मरीजों का मुख संबंधी जांच कर उन्हें परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को डेंचर और स्केलिंग सुविधा दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top