छत्तीसगढ़ कौशल न्युज आरंग:- आरंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-53 स्थित युवराज फिलिंग स्टेशन में पेट्रोल पंप संचालक के भाई के साथ कथित रूप स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
आरंग:- आरंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-53 स्थित युवराज फिलिंग स्टेशन में पेट्रोल पंप संचालक के भाई के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित भीमसेन सोनवानी ने आरंग थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।शिकायतकर्ता भीमसेन सोनवानी, पिता स्व. अर्जुन सोनवानी, ने बताया कि वे युवराज फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर युवराज सिंह सोनवानी के भाई हैं। उनके अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे जब वे पेट्रोल पंप पर मौजूद थे, तभी हेमू सोनवानी द्वारा कथित रूप से बुलाए गए 5 से 7 लोग वाहनों में सवार होकर वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिगत अपशब्दों का प्रयोग किया गया तथा दोबारा पेट्रोल पंप पर दिखाई देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता ने बताया गया है कि आरोपी डस्टर कार क्रमांक CG-04 MV-8881 और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04 MX-3836 से पहुंचे थे। पीड़ित के मुताबिक, वह अकेले होने के कारण मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे और घटना की सूचना परिजनों को दी। उन्होंने डायल-112 पर भी सूचना दी, जहां से नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले रात में हेमू सोनवानी अपने साथियों के साथ बिना नंबर की कार से पेट्रोल पंप पहुंचा था और वहां ताक-झांक करते हुए धमकी दी गई थी। इस संबंध में भी आरंग थाने में लिखित सूचना दिए जाने की बात शिकायत में कही गई है।
भीमसेन सोनवानी ने बताया कि बंद पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए वे वहां अकेले रहते हैं। ऐसे में उन्हें हेमू सोनवानी एवं उसके साथियों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।पुलिस कार्रवाई और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।


No comments