छत्तीसगढ कौशल न्युज
धमतरी:- नगर पंचायत कुरूद में अब तक के जितने भी निर्वाचित अध्यक्ष पदाधिकारी पदासीन हुए हैं उन सबके कार्यकाल की समीक्षा करते हुए हमारे संवाददाता के द्वारा कुरूद नगर के आम नागरिकों, व्यवसायीयों, किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित आम मतदाताओं का नब्ज टटोलने पर लोगों ने बताया कि वैसे तो सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल लगभग–लगभग संतोषप्रद रहा है, लेकिन उनमें से निरंजन सिन्हा जी ने दो पंचवर्षीय (दस साल) तक नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष की आसंदी पर रहकर जो नगर कुरूद के विकास के लिए कार्य किया है वो पल आज भी लोगों के लिए अविस्मरणीय है। तथा उनका कार्यकाल विशेष रूप से उपलब्धि भरा रहा है।लोगों ने चर्चा में बताया कि वर्ष 2000 में नगरीय निकाय के चुनाव में नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष पद के लिए गैर दलीय रूप से ग्यारह उम्मीदवारों ने उम्मीदवारी कर ताल ठोंका था।
जहां पर एक पूर्व विधायक की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगा हुआ था प्रत्यक्ष रूप से हुए इस अध्यक्ष पद के चुनाव में किसान पुत्र एवं व्यवसायी निरंजन सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से मात्र 37 वोटों से विजयी होकर नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष पद पर पदा सीन हुए तथा उन्होंने पांच साल में कुरूद नगर की आम जनता के बीच इतने लोकप्रिय हो गए थे कि वर्ष 2010 के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर इन्हे पुनः चुनाव मैदान में उतारा, जहां पर इन्होंने एक हजार छः सौ निनानबे (1699) वोटो से शानदार जीत दर्ज कर पुनः अध्यक्ष पद की कमान संभाला। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे रचनात्मक कार्य कर दिखाया जिसकी सिर्फ कल्पना ही किया जा सकता था, लेकिन उन्होंने उन कार्यों को धरातल पर अमली जामा पहनाते हुए कुरूद नगर के विकास के लिए पूरा ताकत झोंक दिया। जहां पर उन्होंने नगर में एक सुसज्जित सुपर मार्केट बनवाया, नहर नाली किनारे डब्लू.बी.एम. सड़क से शुरुआत कर वैकल्पिक मार्ग का भी निर्माणकरवाया, वहीं नगर पंचायत की आय बढ़ाने एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो इस हेतु उन्होंने शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण करवाया।इसी प्रकार मार्केट में सब्जी बोली का चबूतरा निर्माण, वीर सावरकर उद्यान का निर्माण, ऑडीटोरियम का निर्माण, नगर से दूर नगर के लोगों को शुद्ध हवा लेने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन का निर्माण, नगर के बीचों बीच रायपुर के बुढ़ा तालाब के तर्ज पर वृंदावन सरोवर में गार्डन निर्माण, नया बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण, नवोदय विद्यालय का निर्माण, सिविल कोर्ट, बाईपास डिवाइडर, खेल मेला मैदान, इंडोर स्टेडियम, जिम निर्माण, बच्चों के खेल सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 50 दुकानों का निर्माण, श्मशान घाट का निर्माण, नगर पंचायत के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन एवं मंगल भवन बनाना, पशुपालकों के लिए गोठान के लिए जगह आरक्षित करना, कुरूद नगर के तेरह तालाबों एवं नगर के सड़कों और का नामकरण के साथ-साथ नगर के पैठू तालाब के अंदर अतिक्रमण कर बने मकानों को हटाकर
व्यवस्थित कर मोहल्ला बसाने जैसे अनेकों रचनात्मक कार्य किया। साथ ही इनके अलावा और भी अनेकों छोटे बड़े कार्य किए जैसे कि विभिन्न समाजों के हितार्थ सामुदायिक भवन आवंटन करना, जन भागीदारी सहयोग कर वृहद पेयजल योजना का शुभारंभ किया जाना नगर कुरूद के विकास में मिल का पत्थर साबित हुए है। इस प्रकार नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल को लोगों ने उपलब्धि भरा बताते हुए उनके कार्यकाल की खूब सराहना किया।





