Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन एक युग का अंत हैं - ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त व श्रद्धांजलि देते हुए कहा...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त व श्रद्धांजलि देते हुए कहा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री जी आपका 92 वर्ष की आयु में निधन एक युग का अंत हैं आपनें भारत के आर्थिक सुधारों में अपना ऐतिहासिक योगदान दिया है। आपके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी जिससे करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक रूप से प्रभाव देखने को मिला, उन्होंने कहा आप एक कुशल अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में आपका योगदान अविस्मरणीय है। 

        आपकी विनम्रता, ज्ञान और दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति को एक नया आयाम दिया, 1991 के आर्थिक संकट के समय में, तत्कालीन वित्त मंत्री के रूप में अपने देश को एक नई दिशा दी। आपके नेतृत्व में भारत ने शिक्षा का अधिकार , सूचना का अधिकार , भोजन का अधिकार भारत - अमेरिका परमाणु समझौते और आर्थिक उदारीकरण का मार्ग अपनाया, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाई मिली हैं।

No comments