कुरुद कांग्रेसियों ने स्व.मनमोहन सिंह को दिए भावभीनी श्रद्धांजलि

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

कुरुद:- पूर्व प्रधानमंत्री स्व.डा.मनमोहन सिंह को कुरुद कांग्रेसियों ने स्थानीय कांग्रेस भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व.सिह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, गवर्नर, वित्त मंत्री से प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। लेकिन अपने अदम्य साहस व दूरदर्शी सोच से देश को आर्थिक मजबूती के साथ विश्व में विशेष स्थान दिलाया। कांग्रेसीयो ने कहा उनके प्रधानमंत्री कार्यकल में शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, मनरेगा जैसी बहुत सी योजनाएं हमेशा प्रसांगिक रहेगा। 

   इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकार, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री महिम शुक्ला, लव चन्द्राकर, लेखराम साहू, जितेन्द्र साहू, उमेश साहू सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top