छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रदेश मे भाजपा साय सरकार के गलत नीतियों के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसान भाइयों से वादा खिलाफी, पीएम ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रदेश मे भाजपा साय सरकार के गलत नीतियों के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसान भाइयों से वादा खिलाफी, पीएम आवास के लिए गैर-जरूरी नियम, महानदी में अवैध रेत खनन, अवैध प्लाटिंग जैसे जनहित के मामलों को लेकर प्रदेश के साय सरकार को जगाने धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाना है। आज दिनांक 13.12.2024 दिन शुक्रवार समय दोपहर 12.00 बजे स्थान सभा स्थल कर्मा चौक गोकुलपुर रुद्री रोड से रैली जिसमें समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, महापौर, सभापति, जिला/जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, आईटी सेल, किसान कांग्रेस, कर्मचारी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, खेल प्रकोष्ठ, जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष, सरपंच, पंच एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागण की उपस्थित सादर प्रार्थनीय है।
No comments