छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- आज नगर पंचायत आमदी में जोन कांग्रेस कमेटी का बैठक नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में रखा ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- आज नगर पंचायत आमदी में जोन कांग्रेस कमेटी का बैठक नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में रखा गया। इस चुनावी बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र का पूजा - अर्चना करके किया गया | इसी तारतम्या में जिला अध्यक्ष शरद लोहाना नें कहा संगठन की मजबूती के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही यैसी पार्टी हैं जो छोटे कार्यकर्ताओ टिकट देकर उन्हें नेता बनाने का काम करती हैं, विधायक ओंकार साहू नें कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा हमें पर्याप्त मेहनत के साथ समय बद्ध तरीके से पार्टी को जोन , सेक्टर व बूथ लेवल तक मजबूत करना हैं | साथ में उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है क्योंकि त्रि - स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ता लड़ते है।
इस तरह पंचायत चुनावो में जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत होगी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा नें कहा भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी हैं उनको झूठ बोलना अच्छे से आता हैं | यैसे लोग भाई को भाई से लड़ाने का काम करते हैं साथ उन्होंने कहा जिस प्रकार भाजपा नें चुनाव के समय एकमुस्त ₹3100 में प्रतिक्विंटल कि दर से प्रतिएकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का झूठा वादा किया था, इसलिए आज मोटे धान का 2300 और पतले का 2320 रू का भुगतान कर रही हैं, बाकी अंतर की राशि कब देगा इसका कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हैं, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू ने कहा कांग्रेस मजबूत पार्टी है क्योंकि पूरे भारत देश में कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रत्येक राज्य प्रत्येक जिला व प्रत्येक गांव गली में हैं | साथ में उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ की धान के मूल्य में जो वृद्धि हुई है ये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की देन है, पूर्व जिला अध्यक्ष कहा मोहन लालवानी नें कहा आज भाजपा सरकार का एक साल छत्तीसगढ़ को बदहाल कर दिया हैं आए दिन शहरो में चाकू छुरी छुरी चल रही हैं कही पर मडर तो कही बलात्कार हों रहें हैं आज मां - बहने शहर में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहें हैं। अभी हम लोगों ने देखा सर्वोदय स्कूल धमतरी में दो शिक्षकों पर चाकू से हमला हों गया जिसे हम ज्ञान का मंदिर कहते हैं, भाजपा सरकार में नाबालिक किताब पकड़ने की जगह चाकू छुरी बंदूक और नशीली दवाइयां का उपयोग कर रहें, इस तरह हम कर सकते हैं कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी ठप हैं। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर नें कहा भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली बिल के जरिए लोगों को लूटने में लगी हैं जिससे हमारे माता बहने परेशान है | जोन अध्यक्ष मनोज साहू ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता अगर विधानसभा चुनाव की तरह पुरे जोश के साथ काम करें तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत मजबूत हैं।
नेता प्रतिपक्ष गजेंद्र कुम्भकार नें कहा आज बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी के इस मीटिंग में उपस्थित हुए हैं जिससे लगता हैं कि आगामी आमदी नगर पंचायत का चुनाव कांग्रेस जितने जा रहा है। साथ ही इस बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, धमतरी विधायक ओंकार साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा , पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी , पूर्व दूग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज साहू, एमन साहू विधायक प्रतिनिध , वसीम कुरैशी, गजेंद्र कुंभकार, दिनेश साहू सरपंच खरतुली, हितेश गंगवीर,राहुल भक्तानी,घणाराम साहू, संतोष सिन्हा, भूषण साहू, व्यास नारायण निषाद, घनानंद साहू, अनीता ठाकुर , उषा देवांगन, कविता साहू , ओमकार सोनवानी, हुमेश्वर साहू ,हीरालाल साहू,ऋषभ ठाकुर, पारसमणी साहू,घना राम साहू, चितेंद्र साहू,दाऊ लाल साहू,राजेश माहेश्वरी,सीताराम साहू, महेंद्र साहू, चोवा देवांगन,अशोक साहू,परस साहू,रामचंद साहू, डॉ बंसी कोसरिया,भूषण माला,तोषण माला,भारत साहू, डोम कार मानिकपुरी,विष्णु देवांगन,सोहन धीवर,भुवन प्रजापति, तोताराम पाड़े, खेमू साहू,खेमलाल कुंभकार, डमेश मरकाम,देवल साहू,भोला देवांगन,हीरा मरकाम, रेखू ठेकेदार, ईश्वर कुंभकार,विष्णु मरकाम, कृष्णानंद देवांगन,गजानंद साहू, दाऊवा धीमर,खोजू साहू, खिलेश साहू, शोभित धीमर,रामजी साहू हरेंद्र सोनी, हरिकिशन साहू, जय देवांगन,भुनेश्वरी साहू ,रवि साहू, रामचंद देवांगन,हिम्मत साहू,रामचंद साहू,राजेंद्र साहू, देवशिंग साहू,तोषण साहू, टिकू कुंभकार, हेमसिंह साहू, भूखऊ धीमर, साथ में बड़ी संख्या में जोन कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



No comments