छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद: - भारत रत्न व संविधान के निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 133 की जयंती में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- भारत रत्न व संविधान के निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 133 की जयंती में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित किये। इस अवसर पर कांग्रेसीयो ने कहा कि स्व.अंबेडकर जी नेतृत्व में बनाया गया संविधान, देश के विकास, उन्नति, सुरक्षा व सभी वर्गों व धर्मों हित को ध्यान में समायोजन किया गया है। लेकिन भाजपा के द्वारा देश को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है।
कांग्रेस की विचारधारा संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश्वर साहू, पार्षद मनीष साहू, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रमेश पाण्डेय, पूर्व पार्षद रौशन जांगड़े, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री लव चन्द्राकर, संतोष प्रजापति,तुलसी राम साहू, प्रदीप साहू, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।




No comments