Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सुशासन तिहार... 22 साल बाद मिला दानिश और खिज्र को डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - सुशासन तिहार के कारण धमतरी शहर के मोहम्मद दानिश और मोहम्मद खिज्र नाम के दो भाईयों को 22 साल बाद डिजीटल जन्म प...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- सुशासन तिहार के कारण धमतरी शहर के मोहम्मद दानिश और मोहम्मद खिज्र नाम के दो भाईयों को 22 साल बाद डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र मिल पाया है। दोनों शहर के रिसाईपारा वार्ड क्रमांक 30 के निवासी मोहम्मद ईशहाक खान के बेटे हैं। मोहम्मद दानिश का जन्म 25 मई 2001 को और मोहम्मद खिज्र का जन्म 14 अप्रैल 2003 को धमतरी के क्रिष्टियान अस्पताल में हुआ था। दोनों भाईयों को उनके जन्मों के समय अस्पताल का हाथ से बना हुआ जन्म प्रमाण पत्र मिला था। 

        शासन के नियम अनुसार सभी जन्मों और मृत्युओं का पंजीयन कराकर डिजीटल प्रमाण पत्र दिया जाना अनिवार्य है। हाथ से बने हुए प्रमाण पत्र किसी भी शासकीय काम के लिए मान्य नहीं हैं। पिता की व्यवस्तता के चलते और लंबे समय से इन प्रमाण पत्रों की कोई विशेष जरूरत नहीं होने के कारण दोनों का डिजीटल प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया था। ऐसे में दानिश और खिज्र किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। 

 दानिश और खिज्र की इस समस्या का समाधान सुशासन तिहार में कर दिया गया है। दोनों ने अपने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए समाधान पेटी में आवेदन डाले थे। आवेदनों की स्क्रुटनी के बाद नगर निगम के अमले ने दोनों से सम्पर्क कर जरूरी दस्तावेज मंगवाए और उन्हें निर्धारित शुल्क सहित पोर्टल पर अपलोड कर दो दिनों के भीतर डिजीटल प्रमाण पत्र जारी कर दिए। आवेदन के दो दिनों में ही डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने से दोनों बच्चों के साथ-साथ उनके परिवारजन भी बेहद खुश हैं। अब दानिश और खिज्र भी कई शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

No comments