छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद: - छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 4 मई को रायपुर के होटल मोती महल म...
कुरूद:- छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 4 मई को रायपुर के होटल मोती महल में की गई। वृहद प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश के 17 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी एवं प्रदेश सचिव मनोज पाण्डेय ने सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार करते हुए चयन किया।
जिसमें विनोद पांडेय संचालक, ज्ञान अमृत विद्यालय धमतरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पारख दास मानिकपुरी संचालक, रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल छोटी करेली मेघा धमतरी को प्रदेश सहसचिव चुने जाने पर जिला निजी विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ धमतरी के पदाधिकारी एवं संचालकों ने प्रसन्नता व्यक्त की पांडेय जी एवं मानिकपुरी जी की प्रदेश स्तर पर चयनित होने पर जिला अध्यक्ष श्री तरुण भांडे ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि विनोद पांडेय ने इसके पूर्व तीन वर्षों तक धमतरी जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण किया, इनके कार्यकाल में संगठन के सारे कम निर्बाध गति से संपन्न हुए। प्रत्येक सदस्यों की समस्याओं को व्यक्तिगत रुचि लेकर निराकरण करना इनकी व्यवहार में शामिल था।
इसी प्रकार पारख दास मानिकपुरी जी द्वारा पूर्व में जिला उपाध्यक्ष के दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया । इन दोनों व्यक्तियों के प्रदेश स्तर पर चयनित होने से राज्य एवं जिला स्तर की समस्याओ का निराकरण करने में भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, ऐसी मै कामना करता हु। पांडेय जी एवं मानिकपुरी जी की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध राठी समेत जिले के पदाधिकारियों ,सचिव गजेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष बसंत गजेन्द्र, सहसचिव विशेष लखोटिया ,उपाध्यक्ष सोमन साहू,चुड़ामनी साहू, मोहन सोनी,भूपेश चौधरी बनाए गए हैं।कार्यकारिणी सदस्य गोपाल साहू, राकेश साहू, पवन साहू, डॉ एसके मौर्य, महेंद्र सिंह यादव, हितेश्वर साहू, कमलेश राठौर, दिनेश पुरी गोस्वामी मीडिया प्रभारी मुकेश राव नन्नावरे, प्रमुख सलाहकार तिहारू सिन्हा, एवं संरक्षक दीपक लखोटिया,अशोक देशमुख, एम के मसीह, धीरज अग्रवाल, सूर्य प्रभा चेट्टीयार जी एवं सभी निजी विद्यालय के संचालकों ने बधाई दी।
No comments