विधायक ओंकार साहू के प्रयासो से पेयजल संकट होंगे दूर.. क्षेत्र के विभिन्न गांव में बोरवेल खनन की दिलायी "स्वीकृति

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में पीने योग्य शुद्ध पानी की समस्या हों रही थी | जिसके कारण लोगों को रोजाना दैनिक कार्यों को करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे ध्यान में रखकर विधायक ओंकार साहू नें क्षेत्र के दर्जनों गांव में बोर खनन की स्वीकृति दिलायी है | आदेश कॉपी धमतरी विधायक ओंकार साहू व लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड धमतरी के पास पहुंच चूका है, स्थल निरीक्षण पश्चात कुछ दिन में बोर खनन की शुरुआत की जायेगी इससे शुद्ध पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

           विधायक द्वारा ग्रामीण अंचल में बोरवेल खनन की स्वीकृति दिलाने के लिये ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो द्वारा लगातार आभार व्यक्त किये जा रहें हैं। ग्राम दरगहन निवासी श्री लखन लाल पटेल व रामनारायण साहू नें कहा विधायक के प्रयासों से गांव की जल समस्या का समाधान होना एक अच्छी पहल है, और इससे गांव के लोगों को बहुत लाभ होगा। क्षेत्र के ग्राम दरगहन, चिखली, पोटियाडीह, तुमराबहार, डोमा, शास. हाईस्कूल कडेल , करेठा , तुमरबहार, सोरम , मोंगरागहन , बरबांधा , अमलीडीह , झिरिया व अन्य गांव में होगा बोर खनन है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top