बठेना हॉस्पिटल में लापरवाही को लेकर..हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- बठेना हॉस्पिटल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव के दौरान एक जीवित नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित हिन्दू जागरण मंच ने आज बुधवार को हॉस्पिटल के सामने धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते एक मासूम की जान खतरे में पड़ गई। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखी गई। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हालात को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों व डॉक्टर से चर्चा की और मामले की जांच का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच ने यह भी कहा अगर डॉक्टर की कमी हो जल्दी नियुक्त कराए। 

यह कोई पहला मामला नहीं...स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जैसा हॉस्पिटल नहीं रहा छोटे छोटे इलाज के लिए भारी वज़न राशि वसूली जाती है। पहले भी लापरवाही के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top