Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई में हरेली तिहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- छत्तीसगढ़ की परंपरागत संस्कृति और किसानों के सम्मान का प्रतीक हरेली तिहार ग्राम जोरातराई (अ) में पूरे हर्षोल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

भखारा:- छत्तीसगढ़ की परंपरागत संस्कृति और किसानों के सम्मान का प्रतीक हरेली तिहार ग्राम जोरातराई (अ) में पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर अपने घरों और गोठान की साफ-सफाई की और गाय-बैलों की विधिवत पूजा-अर्चना की।

लकड़ी लोहा के कृषि औजारों को धोकर हल्दी, चंदन व रंगोली से सजाया और "हरियर खेत-हरियर जीवन" की भावना के साथ अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं ने भी इस मौके पर परंपरागत खेल जैसे गेड़ी दौड़ का आनंद लिया। भाजपा जिला मंत्री रामस्वरूप साहू, ग्राम पंचायत जोरतराई(अ)की सरपंच पूर्णिमा रामस्वरूप साहू ने ग्रामवासियों को हरेली की बधाई देते हुए किसानों की मेहनत को नमन किया।

No comments