छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरुद द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अधिवक्ता सदस्यों को संघ की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति की भावना और तिरंगे के सम्मान से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ के संरक्षक श्री एल. पी. गोस्वामी ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने अलग-अलग ध्वजों के साथ संघर्ष किया, लेकिन स्वतंत्रता के बाद भारत ने ‘एक देश, एक ध्वज’ के सिद्धांत के तहत तिरंगे को संविधानिक रूप से अपनाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री रमेश पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इसका सम्मान करना हर भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। तिरंगे के प्रत्येक रंग का अपना विशेष महत्व है, जो देश के विविधताओं में एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कुरुद के पूर्व अध्यक्ष आई. एस. परमार, बी. डी. साहू, गुणवंत सोलंके, यशवंत साहू, नरेश डिंगरे, ममता सोनकर, के. डी. जागेंद्र, हेमंत निर्मलकर, यजुवेन्द्र साहू, एस. पी. लाम्बा, तरुण यदु, गुलेश्वर साहू, येजेश जाधव, तोष चक्रधारी, लोकेश दत्त भार्गव, महेंद्र साहू, जीतेन्द्र तेलासी, एकनाथ साहू, राजेश साहू, जीवराम ध्रुवसी, नीतू तोड़ेकर, भुवनेश्वरी साहू, जालम साहू, चंद्रशेखर साहू, खेम प्रकाश सोनवानी, दिलीप साहू, देवचरण साहू, योगेंद्र साहू, राकेश देवांगन, चूड़ामणि चंद्राकर, टी. आर. सेन, शासकीय अभिभाषक भूपेंद्र डहरिया, प्रवेश उसेंडी, न्यायालय कर्मचारी जीतेंद्र कंवर, पूर्णिमा पैकरा, संध्या तुर्रे, प्रीतम बंजारे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और तिरंगे के सम्मान के साथ हुआ।


No comments