छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त और ऊर्जावान बनाने के ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में संगठन को सशक्त और ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से कुरुद ब्लॉक कांग्रेस ने समस्त जोन, मंडल और सेक्टर का पुनर्गठन कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह पुर्नगठन जिला प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लौहाना, ब्लाक प्रभारी युगल पांडे और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कुरुद, मौरीकला, चर्रा, दरबा, सिर्री, बगौद, मंदरौद, गुदगुदा, कोडेबोड सहित विभिन्न ग्रामों में आयोजित बैठकों में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ।इन बैठकों में प्रमुख रूप से प्रदेश
कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती तारिणी चन्द्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व राज्य मंत्री सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, पूर्व नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की नाकामियों पर भी प्रकाश डाला।घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है-
कुरुद जोन मंडल अध्यक्ष: मनोज अग्रवाल
कुरुद सेक्टर अध्यक्ष: अशोक साहू, पप्पू राजपूत, संतोष प्रजापति
बगौद जोन मंडल अध्यक्ष - हेमचंद साहू
मरौद सेक्टर अध्यक्ष - खेलन सिंह साहू
भुसरेंगा सेक्टर अध्यक्ष - ग्वाल दीवान
नारी जोन मंडल अध्यक्ष - रामनारायण यादव
मौरीकला सेक्टर अध्यक्ष - सुखराम सोनकर
धुमा सेक्टर अध्यक्ष - कुलेन्द कुमार
सिवनीकला जोन मंडल अध्यक्ष - घनश्याम साहू
दहदहा सेक्टर अध्यक्ष - परदेशी राम साहू
गुदगुदा सेक्टर अध्यक्ष- गोवर्धन देवांगन
मंदरौद जोन मंडल अध्यक्ष- भीखम यादव
सिंधौरीकला सेक्टर अध्यक्ष- कुलदीप कश्यप
परखंदा सेक्टर अध्यक्ष- रुपेश चन्द्राकर
चर्रा जोन मंडल अध्यक्ष - भानुप्रताप बैस
डांडेसरा सेक्टर अध्यक्ष - रविन्द्र साहू
कातलबोड सेक्टर अध्यक्ष - टिकेश्वर साहू
कोडेबोड जोन मंडल अध्यक्ष - भागवत बंजारे
गातापार सेक्टर अध्यक्ष - केदार कुंजाम
कल्ले सेक्टर अध्यक्ष - रत्ति लाल कोठारे
दरबा जोन मंडल अध्यक्ष - पुरुषोत्तम साहू
गणेशपुर सेक्टर अध्यक्ष - सोम प्रकाश साहू
कोडापार सेक्टर अध्यक्ष - पुष्पेन्द्र साहू
सिर्री जोन मंडल अध्यक्ष: रौशन चन्द्राकर
अछौटी सेक्टर अध्यक्ष: रुद्रनाथ साहू
चिवरी सेक्टर अध्यक्ष: खिलेश साहू
इस पुर्नगठन के बाद क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठनात्मक महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन और मीडिया प्रभारी तुकेश साहू ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।





No comments