रक्षा बंधन पर ब्लॉक कांग्रेस का अनूठा संकल्प – “एक पेड़ बहन के नाम”

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक अनूठी पहल की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा उपाध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ग्राम जोरातराई मुक्तिधाम परिसर में साफ-सफाई कर बरगद, बेल, बादाम सहित कई फलदार पौधे रोपित किए।

महेंद्र साहू ने कहा कि जैसे हम अपने परिवार को हर सुख-दुःख में संजोकर रखते हैं, वैसे ही पर्यावरण भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उसकी सृजन और सुरक्षा हमारा परम कर्तव्य है। इसी भावना के तहत आज “एक पेड़ बहन के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर ग्राम पटेल महेंद्र साहू, चुरामन साहू, सेक्टर अध्यक्ष सौरभ पाल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र निर्मलकर, वीरूराम साहू, गणेशराम साहू, घनश्याम साहू, शिव देवांगन, भारत यादव और कन्हैया साहू मौजूद रहे। लगाए गए पौधों को सुरक्षा हेतु कांटों से घेराबंदी भी की गई।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top