Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद व्यवहार न्यायालय को मिला स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब कुरुद व्यवहार न्यायालय को स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा प्र...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब कुरुद व्यवहार न्यायालय को स्थायी अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय का दर्जा प्राप्त हो गया है। पूर्व में यह न्यायालय श्रृंखला न्यायालय के रूप में संचालित होता था, जहां महीने में केवल पांच दिन ही न्यायिक कार्यवाही होती थी। कैंप कोर्ट व्यवस्था के कारण पक्षकारों, वकीलों और न्यायालय कर्मियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

माननीय उच्च न्यायालय एवं धमतरी जिला न्यायालय ने अधिवक्ता संघ कुरुद की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए इसे स्थायी न्यायालय के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्णय के तहत श्री राधेश्याम ध्रुव को अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित किया गया है, जो अब नियमित रूप से न्यायिक कार्य करेंगे।

स्थायी न्यायालय की स्थापना पर अधिवक्ता संघ कुरुद एवं पक्षकारों में उत्साह का माहौल है। इस उपलक्ष्य में संघ कार्यालय कुरुद में नवपदस्थ अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश श्री राधेश्याम ध्रुव, वरिष्ठ श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश श्री रजत कुमार निराला एवं कनिष्ठ श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश श्री नीलेश बघेल का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के संरक्षक श्री एल. पी. गोस्वामी, अध्यक्ष श्री रमेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्षगण, अधिवक्ता संघ कुरुद के पदाधिकारी, सदस्य एवं न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments