छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- शहर के महेन्द्रा शोरूम के सामने स्थित रानी सती दादी मंदिर इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित है। मं...
धमतरी:- शहर के महेन्द्रा शोरूम के सामने स्थित रानी सती दादी मंदिर इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित है। मंदिर परिसर में चल रहे प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी की पावन उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया है। दूर-दूर से श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।इसी पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक नवीन हॉल निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यह हॉल आने वाले समय में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के संचालन का केंद्र बनेगा।
भूमि पूजन के पश्चात परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई सेवा, संयम और श्रद्धा ही ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने नगरवासियों से समाज में एकता, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का आह्वान किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू भी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम रानी सती दादी के दर्शन कर नगर की खुशहाली, समृद्धि और स्वच्छता की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने परम पूजनीय श्री अरुणा दीदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
रंजना साहू ने कहा कि रानी सती दादी और श्री अरुणा दीदी की दिव्य उपस्थिति धमतरी नगर के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। उनका आशीर्वाद हमें आत्मिक शांति के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास समाज में समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। रानी सती दादी मंदिर में बनने वाला नया हॉल समाज को जोड़ने का माध्यम बनेगा।




No comments