Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद कांग्रेसियों ने गांधी व शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- स्थानीय ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की ज...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- स्थानीय ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भारत के अनमोल रत्न महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का त्याग, तपस्या और बलिदान देश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि दोनों विभूतियों ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ ही भाईचारा, सद्भावना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता पर विशेष बल दिया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश खुशहाल और समृद्ध हो पाया है। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती नशाखोरी और भ्रष्टाचार को गंभीर चिंता का विषय बताया।

          इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, पूर्व प्रदेश सेवादल संयोजक रवि शर्मा, नपा नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, पूर्व पार्षद चुम्मन दीवान, राघवेन्द्र सोनी, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, तुलसी राम साहू, पंकज जोशी, पप्पू शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments