Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी में नुकसान नहीं होने देंगे समिति को...किसान संघ जिला अध्यक्ष धनाराम साहू

        चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का समर्थन करेंगे किसान संगठन छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी। सहकारी समिति कर्मचारियों की चार सूत्रीय ...

 

      चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का समर्थन करेंगे किसान संगठन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी। सहकारी समिति कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय धमतरी में किसान संघ ने समर्थन जताया है। जिला किसान संघ अध्यक्ष धनाराम साहू 24 अक्टूबर को मंच से केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो धान खरीदी पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

अध्यक्ष साहू ने कहा कि समितियों में समय पर धान खरीदी नहीं होने से धान सुखाने में (सुखत) होने वाला नुकसान सीधे समितियों पर पड़ रहा है। इससे न केवल समितियों को घाटा हो रहा है, बल्कि किसानों और कर्मचारियों को भी उचित सुविधा और लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि — “यदि मांग पूरी नहीं होती है तो किसान संघ, प्रदेश स्तरीय समिति कर्मचारियों के साथ आंदोलन में उतरकर सोसाइटियों को घाटे से बचाने के लिए आवाज बुलंद करेगा।”किसान संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि किसानों और सहकारी समितियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए, जिससे आगामी धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

No comments