छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिले के भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा (सी) निवासी संजय कुमार सिंह का CGPSC-2024 में चयन होने से पूरे गांव...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिले के भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा (सी) निवासी संजय कुमार सिंह का CGPSC-2024 में चयन होने से पूरे गांव और क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है। 26 वर्षीय संजय कुमार सिंह ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल कर कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।संजय कुमार सिन्हा, पिता यशवंत सिन्हा (कृषक) तथा माता श्रीमती यशवनी सिन्हा (गृहिणी) के सुपुत्र हैं। उनके लक्ष्य तक पहुँचने में परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके भाइयों में डॉ. नरेंद्र सिन्हा, विजय सिन्हा, शशिकांत सिन्हा, दानेश्वर सिंहा और मनीष सिन्हा शामिल हैं। साथ ही बड़ों में ओमप्रकाश सिन्हा एवं श्री भोजराज सिन्हा, गजेन्द्र सिन्हा का मार्गदर्शन भी उन्हें निरंतर मिलता रहा।
संजय की सफलता की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। मित्रों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि संजय की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा बनेगी। इस गौरवपूर्ण सफलता से पूरे समाज में उत्साह और उमंग का माहौल है।




No comments