Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज अभनपुर में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दिवस बड़े ही उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया ग...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग दिवस बड़े ही उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के बीच किया गया। इस वर्ष विद्यार्थियों को “छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग...कल, आज और कल” विषय पर गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद सह-प्राध्यापक डॉ. मुक्ता कौशिक ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के उद्देश्य, छत्तीसगढ़ी भाषा को राजकाज एवं पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के प्रयास और आयोग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

              अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग 28 नवंबर 2007 को पारित किया गया था और इसके उपलक्ष्य में हर वर्ष 28 नवंबर को राजभाषा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आयोग की शुरुआत 14 अगस्त 2008 से हुई तथा प्रथम सचिव पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे थे। डॉ. विनय कुमार पाठक के अध्यक्षीय कार्यकाल में छत्तीसगढ़ी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हुए। आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ी में एम.ए. तक अध्ययन होना पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।

        प्रशिक्षणार्थियों ने “कल, आज और कल” विषय पर समूह चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और छत्तीसगढ़ी भाषा को संरक्षित व समृद्ध बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाषा हमारी मातृभाषा है और इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है।अंत में श्रीमती साधना शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन बी.एड. प्रशिक्षणार्थी श्रीमती तारिणी साहू द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. डिंपल रेड्डी, डॉ. माया सोनकर, श्रीमती मीना साहू, सुश्री ज्योति चंद्राकर सहित बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम का संचालन और संयोजन डॉ. मुक्ता कौशिक, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया।

No comments