Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ऐ.जे. इंग्लिश स्कूल कुरूद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद: - ऐ.जे. इंग्लिश स्कूल कुरूद में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- ऐ.जे. इंग्लिश स्कूल कुरूद में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल की संचालिका श्रीमती अंजुम खान रहीं, जिनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीमती अंजुम खान ने कहा कि भारत को एक स्वतंत्र गणराज्य बनाने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 जनवरी 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। संविधान हमें समान अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

              कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने खेल मैदान में अनुशासित मार्च पास्ट किया तथा सामूहिक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक अय्यूब खान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मिलेश्वर साहू, टोमन साहू, नीतू साहू, डोवेश साहू, केशकुमारी साहू, फनेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, चुरामिन साहू, प्रमिला पंडा, ऐरावती चंद्राकर, दामिनी ध्रुव, ईफरा खान, गीतांजलि सिन्हा, नंदनी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

No comments