Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास घेराव करेगी आम आदमी पार्टी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के लाखों किसानों का धान अब तक नहीं खरीदा गया है, इसके बावजूद सरकार ने 6 फरवरी को धान खरीदी बंद कर दी, जो किसानों के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी 10 फरवरी को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। आम आदमी पार्टी धमतरी के जिलाध्यक्ष विनोद सचदेव ने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू की थी, लेकिन कम समय सीमा के कारण बड़ी संख्या में किसान आज भी धान लेकर खरीदी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है।

        उन्होंने आरोप लगाया कि कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को सरकार ने संकट में डाल दिया है। यदि सरकार ने तुरंत धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई, तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

        विनोद सचदेव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लगाने जैसी नीतियां भारतीय किसानों के लिए घातक साबित होंगी और इससे देश की कृषि व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में लगभग तीन लाख किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।आम आदमी पार्टी ने कहा कि 10 फरवरी को होने वाला मुख्यमंत्री निवास घेराव ऐतिहासिक होगा और यह किसानों के अधिकारों की लड़ाई है।

No comments