Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सड़क सुरक्षा मद से 18 कैमरे सुधार कर किए गए सक्रिय,प्रमुख चौक-चौराहे के अब तीसरी आंख से होगी निगरानी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- शहर में वर्ष 2022 में कलेक्ट्रेट के डीएमएफ मद से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शहर में वर्ष 2022 में कलेक्ट्रेट के डीएमएफ मद से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। समय पर रख-रखाव नहीं होने के कारण अधिकांश कैमरे लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़े थे, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में यातायात डीएसपी एवं यातायात प्रभारी द्वारा त्वरित पहल करते हुए सड़क सुरक्षा मद से आवश्यक सुधार कार्य कराकर 18 सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कराया गया है।

     निम्न प्रमुख स्थानों के कैमरों को दुरुस्त कर सक्रिय किया गया है- कचहरी ढलान,चमेली चौक,घड़ी चौक,रत्नाबांधा चौक,सिहावा चौक,अंबेडकर चौककैमरों के पुनः संचालन से शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

No comments